Bikaner. Abhayindia.com कांग्रेस नेता रामेश्‍वर लाल डूडी की आज सुबह अचानक तबीयत बिगड गई। उन्‍हें जयपुर के मंगलम हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। अब यहां से उन्‍हें एसएमएस अस्‍पताल शिफ्ट किया जा रहा है। जहां चिकित्‍सकों की टीम उनका ऑपरेशन करेगी। बताया जा रहा है कि डूडी को ब्रेन हेमरेज की शिकायत हुई है। इसकी सूचना मिलने पर मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत भी अस्‍पताल पहुंच गए।

डूडी के समर्थकों ने बताया कि जयपुर में आज सुबह करीब नौ बजे डूडी की तबीयत खराब हो गई। उन्‍हें तुरंत मंगलम हॉस्पिटल लाया गया। समर्थकों ने बताया कि डूडी अपने निवास पर लोगों से मिल रहे थे इस दौरान अचानक ज्‍यादा पसीना आना शुरू हो गया।

देहात कांग्रेस अध्‍यक्ष बिशनाराम सियाग सहित अन्‍य नेता अपने स्‍थानीय कार्यक्रम स्‍थगित कर जयपुर के लिए रवाना हो गए हैं।

Bikaner News कांग्रेस नेता रामेश्‍वर डूडी की तबीयत बिगड़ी, अस्‍पताल में भर्ती

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *