बबुरी चन्दौली। स्थानीय थाना क्षेत्र के सीकरी गांव में शुक्रवार की दोपहर अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े एक घर के दरवाजे का ताला तोड़कर नगदी समेत लाखो रुपये मूल्य के कीमती गहनों पर हाथ साफ कर दिया। दिनदहाड़े हुई इस चोरी की घटना को सुन ग्रामीणों में दहशत का माहौल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सीकरी गांव निवासी रोहित शुक्रवार की दोपहर कोचिंग पढने गया हुआ था व उसकी मां रामरती खेतों में काम करने चली गई। इसी समय मौका पाकर कुछ अज्ञात चोरों ने घर के मेंन दरवाजा का तोड़ कर अंदर प्रवेश कर गए तथा कमरे में रखे अलमारी को तोड़कर उसमें रखे 70 हजार रुपए नगदी ,कीमती गहने समेत जरूरी कागजात को ले कर चोर फरार हो गए । घर आने पर दरवाजे का ताला टूटा देख भुक्तभोगी रामरती के होश उड़ गए, घर के अंदर कमरे में जाकर देखा तो अलमारी भी टूटी हुई थी तथा उसमें रखे नगदी व जेवरात , व जरूरी कागजात गायब थे। उन्होंने इसकी सूचना तत्काल अपने बेटे और112 नम्बर पुलिस को दिया। भुक्तभोगी रामरति ने बताया कि भैस की बिक्री कर रखे 70 हजार रुपये नगद और कुछ कीमती जेवरात चोरों ने चुरा लिया है।सूचना पर पहुची बबुरी पुलिस ने मौके का मुआयना कर जांच पड़ताल में जुट गई। दिनदहाड़े हुई इस चोरी की घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
