
लखनऊ । विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्वमुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि अगला विधानसभा चुनाव केवल समाजवादी पार्टी ही नही बल्कि प्रदेश की जनता लड़ने जा रही है ।प्रदेश झूठी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के क्लेश से अब ऊब चुकी है , हालात यहाँ तक पहुंच चुके है कि प्रदेश के अधिकारी भी अब झुठ बोलने लगे है ।उत्तर प्रदेश में अगला चुनाव कृषि, रोजगार, सुरक्षा एवं गिर चुकी कानून व्यवस्था पर लड़ी जाएगी । समाजवादी पार्टी के मुख्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि गोरखपुर में कानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता की हत्या एक सोची समझी रणनीति के अंतर्गत की गई है ।हत्या से एक दिन पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैसे ही गोरखपुर से निकलकर लखनऊ आते है ठीक एक दिन बाद पुलिस द्वारा प्रदेश के एक व्यापारी की हत्या करा दी जाती है ।जांच के नाम पर पूरे सबूत जिस होटल में हत्या हुई थी वहां से मिटा दिए जाते है ।यह कोई प्रदेश में पहली घटना नही है बल्कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के बनते ही हत्याओं का सिलसिला शुरू हो जाता है ,पुलिस कस्टडी में मौतों ,फर्जी एनकाउंटर ने इस बात का सबूत दे दिया है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था के नाम पर केवल बेकसूरों की हत्या की जा रही है ।
जातिगत जनगणना के पक्ष में है पार्टी : समाजवादी पार्टी के मुख्यालय पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में अपने सवालों का जवाब देते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जातिगत जनगणना से पार्टी पूरी तरह सहमत है और वह चाहती है कि पूरे देश मे जातिगत जनगणना कराई जा सके ताकि प्रदेश में हर समुदाय का आंकड़ा उनके बीच मे हो और उनकी भागीदारी सुनिश्चित किया जा सके ।समाजवादी पार्टी संवैधानिक मूल्यों में विश्वास रखने वाली पार्टी है और लगातार इन मूल्यों की रक्षा के लिए संकल्पित है ।
विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओ ने सपा की सदस्यता ग्रहण किया : समाजवादी पार्टी की ओर से आयोजित मुख्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के समक्ष राहुल भारती प्रदेश अध्यक्ष आर पी आई हरियाणा से, सागर शर्मा कांग्रेस से,आशु पांडेय भाजपा से , गयादीन अनुरागी पूर्व विधायक, डॉ ओमकार सिंह पटेल अपना दल से, डॉ एच एन पटेल,सईदजा कांग्रेस से,डॉ अरुण कुमार मौर्य पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष भाजपा, रामप्रकाश कुशवाहा पूर्व विधायक बसपा से, रीता कुशवाहा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बसपा से , बुंदेलखंड के चर्चित नेता विनोद चतुर्वेदी पूर्व विधायक, मनोज तिवारी कांग्रेस से, बबलू सेन पूर्व कोआर्डिनेटर बसपा,पूर्व सांसद जेबा रिजवान की पुत्री रिजवान जहीर तथा वाराणसी के किन्नर समुदाय की ओर से सलमान चौधरी, गोंडवाना पार्टी, जनपरिवर्तन दल के संयोजक जेपी धनगर अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ अपनी पार्टी का विलय सपा में किया ।
इस मौके पर सपा के वरिष्ठ नेता अहमद हसन, राजेंद्र चौधरी, विधान परिषद सदस्य राजपाल कश्यप, विधान परिषद सदस्य सुनील सिंह साजन मंच पर मौजूद रहे ।संचालन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने किया ।
