
बबुरी चंदौली । स्थानीय थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव में बीती रात बिस्तर पर चढ़े सांप ने करवट लेने पर एक महिला को डस लिया । आनन-फानन में परिजन उसे लेकर जिला चिकित्सालय चंदौली पहुंचे जहां उसकी हालत चिन्ताजनक होने पर चिकित्सको ने उसे बीएचयू के लिए रेफर कर दिया। जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवपुर अकोढा गांव निवासीनी रुकमणी देवी पत्नी श्याम नारायण 48 वर्ष गुरुवार की रात अपने कमरे में बिस्तर पर सोई हुई थी । देर रात किसी समय एक जहरीला सांप बिस्तर पर चढ़ गया । इसी बीच महिला द्वारा करवट लेने पर सांप उसके नीचे दब गया तथा महिला को बिलबिला कर डस लिया । शोरगुल होने पर परिजन भी जग गए तथा महिला को लेकर जिला चिकित्सालय चंदौली पहुंच गए । चिकित्सकों ने महिला की हालत गंभीर होने पर उसे तुरंत बीएचयू के लिए रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान शुक्रवार की देर रात उसकी मौत हो गई । मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
