
बबुरी/ चंदौली । स्थानीय थाना क्षेत्र के बनौली चट्टी से शुक्रवार को बबुरी पुलिस ने चार शातिर चोरों को चोरी की दो मोटरसाइकिल व किमती समान के साथ गिरफ्तार किया । पकड़े गये चोरों के पास से दो तमंचा और कारतूस भी बरामद किया गया ।
शुक्रवार को बबुरी थानाध्यक्ष सत्येंद्र विक्रम सिंह क्षेत्र में वान्छित अपराधी की सुराग मिलने पर चेकिंग कर रहे थे। कि तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली की बनौली चट्टी के पास दो मोटरसाइकिल पर चार शातिर चोर किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। मुखबीर द्वारा सूचना मिलते हुए बबुरी थानाध्यक्ष तत्परता दिखाते हुए बताए हुए स्थान पर पहुच गए। पुलिस को आता देख चारों युवक भागने लगे तभी पुलिसकर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया । उनकी तलासी लेने पर दो अदद नाजायज तमंचा 315 बोर तथा दो जिंदा कारतूस व चोरी के पांच अदद मोबाइल फोन, चार जोड़ी मीना, 2 जोड़ी पायल, सफेद धातु की प्लेट एवं कटोरी ,21 हजार रुपये नगद तथा चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद किया। पुलिस ने पकड़े गए चारो अभियुक्तों को सम्बंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया।
इस संबंध ने बबुरी थानाध्यक्ष सत्येन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि पंकज यादव पुत्र द्वारिका प्रसाद यादव निवासी पटना थाना अलीनगर चन्दौली,राजकुमार रावत पुत्र मनोज कुमार निवासी अयोधपुर थाना अलीनगर, रोहित यादव पुत्र प्रकाश यादव निवासी काली महाल थाना मुगलसराय, दीपक कुमार पुत्र पप्पू कुमार निवासी काली महाल थाना नगर जनपद चंदौली नामक पकड़े गए चारों अभियुक्त पेशेवर चोर हैं। पुलिस के पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया है कि हम चारों लोग एक साथ मिलकर चोरी करते हैं। यह दोनों मोटरसाइकिल भी चोरी की है। पिछले साल होली वाले महीने में हम लोगो ने मोटरसाइकिल को चंदौली कचहरी के बाहर से चुराए थे। पकड़ में न आये इस लिए हम लोगो ने नंबर प्लेट हटा दिया था ।
