
चंदौली । मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कैलाशपुरी क्षेत्र निवासी एक युवक की बोलेरो वाहन घर के पास से हौसला बुलंद चोरों ने चोरी कर ली , जिससे क्षेत्र में दहशत व्याप्त है।
जानकारी के अनुसार कैलाशपुरी क्षेत्र निवासी राजेंद्र पटेल ने बताया कि हम और हमारी पत्नी प्रतिदिन इसी बोलेरो वाहन से नौकरी करने के लिए जाते आते हैं । कल देर रात हम लोग घर पहुंचे तो प्रतिदिन की तरह बोलेरो हम लोगों ने घर के पास खड़ी कर दी । जब सुबह उठकर कहीं जाने के लिए अपने वाहन के पास पहुंचे तो देखा कि वाहन मौके से गायब थी । घर के बगल में स्थित एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से देखा गया तो लगभग 1:10 बजे पर हमारी बोलेरो वाहन वहां से जाती दिखाई दी । इसकी सूचना हमने तत्काल डायल 110 सहित स्थानीय पुलिस को दी । जिसपर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर अग्रिम कार्रवाई करने में जुट गई । गौरतलब है कि इन दिनों चोरों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं । नगर में आए दिन चोरी जैसी घटनाएं प्रकाश में आ रही हैं जिस पर प्रशासन अंकुश लगाने में पूरी तरह से विफल साबित हो रही है। विगत कुछ दिनों पूर्व रवि नगर काली मंदिर रोड स्थित एक रेलकर्मी के मकान में भी हौसला बुलंद चोरों ने धावा बोलकर लाखों के जेवरात पर हाथ साफ किया था ।
