
चंदौली । बुधवार को जिलाधिकारी चंदौली संजीव सिंह की अध्यक्षता में टास्क फोर्स की बैठक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ किया गया। जिलाधिकारी ने बैठक की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि सभी विद्यालयों की बेहतर साफ- सफाई, पेयजल व्यवस्था, शौचालय, फर्नीचर इत्यादि व्यवस्थाओं को दुरुस्त करते हुए तीन दिवस के अंदर संबंधित विभाग रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जल्द ही विद्यालय खोलने की अनुमति प्राप्त हो सकती है इस लिए स्कूलो में साफ-सफाई, पेयजल व शौचालय की व्यवस्था जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाय। जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में ऐसे जो विद्यालय अभी बाउंड्रीवाल से वंचित है उनका रिपोर्ट एकत्रित करते हुए पंचायती राज विभाग, डीसी मनरेगा से समन्वय बनाकर निर्माण कार्य को पूरा कराया जाए। ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत कराए जाने वाले कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण कराए। जिलाधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि नीति आयोग के सभी इंडिकेटर पर बेहतर कार्य करें ताकि जनपद चंदौली को पिछड़े जनपदों में से अग्रिम जनपद में लाया जा सके। प्रेरणा पोर्टल पर किये गए निरीक्षण की फोटो व आख्या अपलोड करें।
जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जल्द ही विद्यालय खुलने को है । अभी भी जो अध्यापक एवं रसोइयों का वैक्सीनेशन नही हुआ है उनका वैक्सीनेशन तत्काल कराया जाना सुनिश्चित करें । इसके अलावा बनाए जाने वाले मध्यान्ह भोजन को बेहतर सफाई रखते हुए बनाये जाने के निर्देश दिए जाए। हाथों में गलप्स, मास्क व सैनिटाइजर तथा रसोइयों का ड्रेस होना बेहद जरूरी है । सभी के द्वारा कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा बच्चों में भी सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए कक्षा में बैठाना होगा । इसके अलावा बाहरी व्यक्ति का प्रवेश ज्यादातर वर्जित हो । जिलाधिकारी ने कहा कि कोविड-19 गाइडलाइन का सावधानियां बरततें हुए रसोईया खाना बनाएंगी। शिक्षक छात्रों को हैंडवास पर विशेष ध्यान दें साफ-सफाई के लिए जागरूक करें।
बैठक के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा उपस्थित अधिकारियों को पठन-पाठन के दौरान कैसे कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन सुनिश्चित किया जाए इसके बारे में विस्तार से बताया गया और छूटे हुए व्यक्ति जो अभी भी वैक्सीनेशन नहीं करा पाए हैं उनको तत्काल वैक्सीनेशन करा लेने के लिए निर्देशित किया गया । बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अजितेंन्द्र नारायण, मुख्य कोषाधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी डीसी मनरेगा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
