
चंदौली। मुगलसराय कोतवाली के रामनगर सिकंदरपुर मार्ग पर हमीदपुर गांव के समीप मंगलवार की दोपहर डंपर की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। नाराज ग्रामीणों ने चक्काजाम की भी कोशिश की। लेकिन पुलिस ने समझाकर मामले को सुलझा लिया साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को मिर्जापुर जनपद के जमालपुर थाना क्षेत्र के लोढ़वा गांव निवासी 38 वर्षीय चंद्रशेखर भारती किसी कार्यवश अपनी बाइक से रामनगर की ओर जा रहा था । हमीदपुर गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उसे कुचल दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क जाम करना चाहा। लेकिन सूचना पर पहुंची पुलिस ने पुलिस ने समझा-बुझाकर उन्हें शांत करा दिया।मृतक के पास से मिले कागजातों के आधार पर पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं डंपर को कब्जे में लेकर पुलिस चौकी ले आई।
