रिपोर्ट : भदोही डेस्क

भदोही । भदोही जिले के डीघ ब्लॉक में मासिक धर्म पर जागरुकता अभियान की शुरुआत हुई । इसके तहत सूफीनगर की महिलाओं को मासिक धर्म पर जागरुक किया गया। साथ ही मुफ्त सैनिटरी पैड भी बांटे गए।          देश के 17 राज्यों में काम रही सामाजिक संस्था ‘संगिनी सहेली’ की मदद से ‘सामर्थ्य’ ने डीघ ब्लॉक में अभियान की शुरुआत की है। ‘संगिनी सहेली’ की संचालक प्रियल भारद्वाज ने जंगीगंज स्थित जेपी हॉस्पिटल की डॉ. जया शुक्ला को इस अभियान की कमान सौंपी है। पहले चरण में संस्था का मकसद डीघ ब्लॉक के सभी 93 गांवों में पहुंचकर महिलाओं को जागरुक करना है। 
          अभियान के तहत डॉ. जया शुक्ला महिलाओं से मुखातिब हुईं। उन्होंने महिलाओं को बताया कि सावधानी और सफाई नहीं रखने पर कई बार मासिक धर्म गंभीर बीमारियों की वजह बन जाती है। ऐसे में महिलाएं मासिक धर्म को लेकर शर्म न करें। बल्कि सफाई का पूरा ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि मासिक धर्म को लेकर किसी भी जानकारी के लिए महिलाएं उनसे नि:संकोच संपर्क कर सकती हैं। 
अभियान के तहत महिलाओं को मासिक धर्म पर कई जानकारियां साझा की गईं। इस दौरान वहां मौजूद महिलाओं ने मासिक धर्म से जुड़ी समस्याओं पर डॉ. जया शुक्ला से बात की । कार्यक्रम में अंत में महिलाओं को ‘संगिनी सहेली’ संस्था की तरफ से मुहैया कराया गया सैनिटरी पैड भी बांटा गया। 

‘संगिनी सहेली’ संस्था की फाउंडर प्रियल भारद्वाज हैं। पेशे से फैशन डिजाइनर प्रियल देश भर में महिलाओं को मासिक धर्म से जुड़े स्वास्थ्य-सुरक्षा एवं स्वच्छता के प्रति जागरुक बना रही हैं। उनकी संस्था 17 से अधिक राज्यों में काम कर रही है। बड़ी संख्या में IAS, IPS और अन्य प्रशासनिक अधिकारी समेत सामाजिक संस्थाएं उनके इस नेक कार्य से जुड़े हैं । पहली बार उन्होंने किसी महिला चिकित्सक को इस अभियान से जोड़ा है। डॉ. जया शुक्ला भदोही जिले में इस अभियान से जुड़ी है। अभियान को महिलाओं द्वारा संचालित सामाजिक संस्था ‘सामर्थ्य’ का भी साथ मिला है। डॉ. जया शुक्ला इस कैंपेन के जरिए महिलाओं की संगिनि सहेली बनकर उन्हें ‘सामर्थ्य’ वान बनाने की प्रियल भारद्वाज की मुहिम को आगे बढ़ा रही हैं।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *