
[smartslider3 slider=”2″]
चंदौली । लखनऊ में शनिवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मिशन शक्ति तृतीय चरण अभियान का शुभारंभ किया । वही इसको लेकर पूरे प्रदेश के सभी जनपदों में अलग-अलग कार्यक्रम का आयोजन हुआ । इसी क्रम में सैयदराजा से भाजपा विधायक सुशील सिंह ने मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत सैकड़ो की संख्या में उपस्थित महिलाओं का सम्मान किया । इस मौके पर महिलाओ ने विधायक को राखी बांध कर आशीर्वाद दिया। इसके बाद विधायक ने सभी महिलाओं को उपहार देकर बिदाई की ।
[smartslider3 slider=”3″]
मिशन शक्ति अभियान को लेकर चंदौली जनपद में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए ।सैयदराजा से बीजेपी विधायक सुशील सिंह ने विधानसभा क्षेत्र के खजरा गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत महिलाओं के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया । इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आंगनबाड़ी सहायिका, आशा महिला सफाई कर्मी, समूह की महिलाये सैकड़ो की संख्या में उपस्थित थी । सभी का विधायक सुशील सिंह ने सम्मान किया । वही इन महिला कर्मचारियों ने विधायक सुशील सिंह को रक्षाबंधन के पूर्व संध्या पर राखी बांधकर सुरक्षा का वचन लिया । वही विधायक सुशील सिंह ने सभी बहनों को उपहार देकर उनको सम्मानित किया । इस दौरान उपहार पाकर महिलाएं काफी खुश दिखी। विधायक सुशील सिंह ने कहा कोरोना काल में इन महिला आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों,आंगनबाड़ी सहायिकाओं और महिला सफाई कर्मियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की मदद की। कोरोना से लड़ाई लड़ी और सरकार का पूरा सहयोग किया । अभी 2 दिन पूर्व मुख्यमंत्री जी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं का वेतन बढ़ाया है ।हमारी सरकार में महिलाओं का सम्मान बढ़ा है ।महिलाओं के उत्थान के लिए लगातार हमारी सरकार काम कर रही है। इन बहनों ने मुझे राखी बांधी । मैं इनका आभारी हूँ ।
