
[smartslider3 slider=”2″]
वाराणसी। देश की प्रमुख सांस्कृतिक संस्था मधु मूर्छना मुम्बई एवं मंच कला संकाय बी एच यू के संयुक्त तत्वावधान में भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खान की पुण्य तिथि पर सांगीतिक कार्यक्रम “याद ए बिस्मिल्लाह” का आयोजन किया गया।
शनिवार को बीएचयू के प्रो लालमणि मिश्र वाद्य संग्रहालय दीर्घा में कार्यक्रम का आरंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर हुआ । इसके पश्चात उस्ताद फतेह अली खान ने भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खान की प्रिय धुनो को बजा कर खान साहब की स्मृति को भावांजलि समर्पित की । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उत्तर प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री संस्कृति पर्यटन धर्मार्थ एवं प्रोटोकॉल डॉ नीलकंठ तिवारी तथा विशिष्ट अतिथि महाराष्ट्र सरकार के पूर्व राज्य मंत्री अमरजीत मिश्रा एवं समाजसेवी उद्यमी यू एस अग्रवाल तथा यू बी आई के अधिकारी रीजनल हेड सुनील कुमार शामिल रहे ।
[smartslider3 slider=”3″]
कार्यक्रम में डॉ नीलकंठ तिवारी ने उस्ताद बिस्मिल्लाह खान को काशी की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक बताया । इस अवसर पर प्रसिद्ध चलचित्र निर्माता निर्देशक शुभंकर घोष, मंचकला संकाय प्रमुख प्रो शशि कुमार , प्रो संगीता पंडित आदि मौजूद रहे । कार्यक्रम का संचालन किया डॉ प्रीतेश आचार्य एवं श्रीमती अंकिता खत्री ने किया ।
