
[smartslider3 slider=”2″]
चन्दौली । सदर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की भोर एक अनियंत्रित स्कार्पियो खड़ी ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कार्पियों के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में जहां एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी वहीं अन्य चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज कड़ी मसक्कत के बाद गाड़ी में से शव निकालवाए तथा उसे पीएम के लिए भेज दिया।जानकारी के अनुसार बिहार के पटना क्षेत्र में रहने वाले पांच व्यक्ति वाराणसी में काशी विश्वनाथ दर्शन के लिए आएं हुए थे। दर्शन-पूजन कर सभी लोग स्कार्पियों गाड़ी से घर के लिए निकलें। सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जगदीश सराय के समीप रिलायंस पेट्रोल पम्प के पास किन्ही कारणों से गाड़ी अनियंत्रित हो गयी और सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में जहां एक कि मौके पर ही मौत हो गयी वहीं 4 व्यक्ति गभीर रूप से घायल हो गए। [smartslider3 slider=”3″]
तेज आवाज सुन आस पास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को भी सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं जोरदार टक्कर के कारण डेड बॉडी निकालने के लिए पुलिस को क्रेन और गैस कटर की मदद लेनी पड़ी। बहरहाल पुलिस ने शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। इस मामले में सदर पुलिस ने बताया कि घायलों का इलाज वाराणसी में किया जा रहा है तथा मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
