चंदौली। मुगलसराय क्षेत्र के हरिशंकरपुर के पास गुरुवार की देर रात सडक पर जमा पानी का छिटा बाइक सवार पर पड़ जाने पर बाइक सवार युवक कार सवार से उलझ गए और असलहे से फायर झोंक दिया। गोली कार सवार युवक के पैर में लग गयी जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया । आसपास के लोगो ने घायल को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया ।   

         जानकारी के अनुसार सतपोखरी निवासी 35 वर्षीय शहनवाज कार से अपनी ससुराल मवई जा रहा था। हरिशंकरपुर मजार के पास ओवरटेक के दौरान कार के पहिए से गड्ढे में जमा बरसात का पानी बाइक सवार दो युवकों पर पड़ गया। इसके बाद बाइक सवार युवक गाली-गलौच करने लगे। कार सवार भी उनसे उलझ गया। विवाद बढ़ने पर बाइक सवार युवकों में से एक ने असलहा निकाला और कार सवार के पैर में गोली मार दी। गोली लगते ही युवक झटपटाने लगा। परिजनों ने उसे ट्रामा सेंटर भर्ती कराया।  सूचना मिलते ही मुगलसराय कोतवाल राजीव रंजन उपाध्याय और एसआई सुनील मिश्रा ने ट्रामा सेंटर पहुंचकर युवक से जानकारी प्राप्त की और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। कोतवाली प्रभारी राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि गोली युवक के पैर में लगी है। उससे पूछताछ के आधार पर आरोपितों की धर-पकड़ शुरू कर दी गई है। घायल युवक की बदमाशों से कोई जान पहचान नहीं है।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *