रिपोर्ट : विशेष संवाददाता

दो वर्ष पहले फेसबुक के जरिए उसकी मृतिका अंजली से जान पहचान हुई । दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई ।लेकिन शक्की मिजाज शहबाज को लगता था कि अंजलि का संबंध अन्य युवक से भी है । इसी बात को लेकर उसने अंजली के सिर पर पत्थर से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी ।

चंदौली । पिछले दिनों अलीनगर क्षेत्र मे युवती की लाश मिलने की घटना का बुधवार को चंदौली पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया । पुलिस ने खुलाशा किया कि युवती के प्रेमी ने ही शक में आकर युवती के सिर पर पत्थर से प्रहार कर हत्या कर दिया था ।  

        जनपद के अलीनगर थाना क्षेत्र के बसंतु की मड़ई के पास हाईवे किनारे झाड़ी में बीते 12 अगस्त को 20 वर्षीय युवती कि सड़ी लाश मिली थी।पुलिस ने काफी प्रयास के बाद शव की शिनाख्त अंजलि पटेल निवासी अचितपुर, थाना अदलहाट, जनपद मिर्जापुर के रूप में की । मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।   

        पुलिस ने बुधवार को हत्यारोंपित और उसके साथी को सैयदराजा से गिरफ्तार कर लिया। सीओ सदर अनिल राय ने चार्ज संभालने के बाद ही घटना के खुलासे में दिलचस्पी दिखा रही थी । बुधवार पुलिस ने आरोपित को धर दबोचा । हत्यारोपीत गाजीपुर जिले के दिलदारनगर थाना क्षेत्र के  फुल्ली गांव निवासी मोहम्मद शहबाज राइन ने पूछताछ में बताया कि विगत दो वर्ष पहले फेसबुक के जरिए उसकी मृतिका अंजली से जान पहचान हुई ।दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई ।लेकिन शक्की मिजाज शहबाज को लगता था कि अंजलि का संबंध अन्य युवक से भी है । इस बात को लेकर वह अंजलि से झगड़ता रहता था । 10 अगस्त को अंजलि कालेज जाने का बहाना बनाकर प्रेमी शहबाज से मिलने जमनिया चली गई। शहबाज उसे अपनी बाइक पर पूरे दिन घुमाता रहा उसने बाइक के डिग्गी में पत्थर भी रखा था । वह प्रेमिका के अन्य युवक से संबंध के बारे में जानना चाहता था। शाम होने पर युवती ने घर जाने की बात कही तो शहबाज ने अपने गांव के ही दोस्त की स्कॉर्पियो किराए पर ली।ड्राइवर अशोक कुशवाहा के साथ अंजलि को बैठाकर मिर्जापुर के लिए निकला । उसने बाइक की डिग्गी में रखा पत्थर भी स्कॉर्पियो की सीट के नीचे छुपाकर रख लिया रास्ते में अंजली व शहबाज से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। उसके बाद प्रेमी ने पत्थर के टुकड़े से अंजलि के सिर पर जोरदार प्रहार कर दिया । अधिक रक्तस्राव से युवती की मौत हो गई। शहबाज और अशोक ने रात के अंधेरे में बसन्तु की मड़ई के पास युवती के शव और उसके बैग को झाड़ियों में फेंककर भाग निकले । गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी संतोष सिंह, निरीक्षक राजीव सिंह, रमेश यादव, अजीत कुमार सिंह, आनंद सिंह, अमित यादव, राणा सिंह, नीरज सिंह व सुनील शामिल रहे ।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *