रिपोर्ट : अशोक जायसवाल

चंदौली । धीना थाना क्षेत्र में सकलडीहा अमड़ा मार्ग पर अपनी दुकान के बाहर सो रहे एक वेल्डिंग मिस्त्री की शुक्रवार की रात सिर कूंचकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। शनिवार की सुबह में यह देख ग्रामीणों में सनसनी फैल गयी इसपर ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर सड़क जाम कर दिया तथा हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे । मौके पर स्थानीय पुलिस पहुँच गई । वहीं सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू भी पहुँच गए तथा काफी समझाने के बाद लोगों ने जाम हटाया । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नाराज लोगों को समझाते हुए  पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।  

        मिली जानकारी के अनुसार धीना थाना क्षेत्र के रैथा गांव निवासी हसाम काफी दिनों से कमालपुर कस्बा में रहकर वेल्डिंग का कार्य करता था । बीती रात हसाम अपनी दुकान के बाहर सोया हुआ था । उसी दौरान देर रात हत्यारों ने हसाम पर हमला कर दिया तथा बेरहमी से उसका सिर कूंचकर हत्या कर दी । इसके बाद हत्यारे फरार हो गए । घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया । मौके पर हजारों की संख्या में भीड़ जमा हो गई । घटना से नाराज होकर स्थानीय लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया । मौके पर काफी संख्या में पुलिस बल भी पहुँच गयी । वहीं सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू भी घटनास्थल पर पहुंच गए । उन्होंने हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी का मांग किया। पुलिस द्वारा काफी मशक्कत के बाद कार्यवाही का आश्वासन दिलाते हुए जाम हटाया गया । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।  मृतक के परिजनों के आरोप  पर पुलिस द्वारा ग्राम प्रधान के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ की जा रही है।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *