रिपोर्ट : अजीत पाठक 

बबुरी चंदौली । क्षेत्र के लेवा तिराहे के यात्री प्रतीक्षालय के पास से मंगलवार की देर रात बबुरी पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।मंगलवार की देर रात  बबुरी थानाध्यक्ष सत्येंद्र विक्रम सिंह क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे । उन्हें मुखबिर द्वारा सूचना मिली की दो संदिग्ध युवक लेवा तिराहे के पास मौजूद है। मुखबिर की सूचना मिलते ही बबुरी थानाध्यक्ष सत्येंद्र विक्रम सिंह बताए गए स्थान पर पहुंच गए। पुलिस को देख दो युवक भागने लगे तभी पुलिसकर्मियों ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया। तथा उनकी तलाशी लेने पर उनके पास से  अवैध तमंचा और  कारतूस मिला।इस संबंध में  बबुरी थानाध्यक्ष सत्येंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि रात्रि गश्त के दौरान रितेश सिंह पुत्र अरुण कुमार सिंह  व प्रभाकर सिंह पुत्र रुद्रनाथ निवासी सुरैला थाना गौरा बादशाहपुर जिला जौनपुर नामक दो वांक्षित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है। उनके पास से दो अवैध तमंचा 315 बोर तथा दो जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *