रिपोर्ट : अजीत पाठक
बबुरी चंदौली । मंगलवार की दोपहर जिलाधिकारी चन्दौली संजीव सिंह ने आयुर्वेदिक चिकित्सालय बबुरी एवं हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर -1एवं 2 का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी अस्पताल बंद पाए गए जिसपर डीएम चंदौली नाखुश दिखे ।जिलाधिकारी ने अपने निरीक्षण मे पाया कि राजकीय पशु चिकित्सालय बबुरी में समय के अंतर्गत चिकित्सक आकर अपना ड्यूटी व कर्तव्य का पालन करते हैं। निरीक्षण के दौरान हेल्थ वेलनेस सेंटर पर प्राइवेट रूप से रखी गई दाई तेतरा देवी पत्नी भिखारी ने बताया गया कि संगीता एनएम मीटिंग में चंदौली गई हैं। प्रियंका सीएचओ कभी- कभार आती है। सेवानिवृत्त रीता सी एच ओ द्वारा हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर का एक रूम में ताला बंद करके अपना सामान रखा गया है। उसके अतिरिक्त आवास में भी ताला बंद किया गया है। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर-1 सी एच ओ प्रियंका कभी कबार आती हैं।

जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण मे हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए सामग्रियों में से आधे से अधिक लापता पाया गया जिस पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी जताते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान प्रसव कक्ष में बेडशीट, लाइट की व्यवस्था एवं साफ-सफाई बेहद कम रहने पर स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिए। राजकीय पशु चिकित्सालय का एक भवन काफी जर्जर एवं निष्प्रयोज पाया गया।

