रिपोर्ट : धीरेन्द्र प्रताप सिंह 

मीरजापुर /चुनार । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर पार्टी द्वारा प्रो.धर्मेंद्र यादव को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाए जाने पर मीरजापुर के चुनार क्षेत्र के लोगों ने एक बैठक करके हर्ष व्यक्त किया है । चुनार में आयोजित एक बैठक में समाजवादी विचारक डॉ संदीप सिंह ने कहा कि पार्टी की नीतियों और सांगठनिक ढांचे पर प्रो.धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में पार्टी और मजबूती होगी।और हम सभी की जिम्मेदारी है कि समाजवादी पार्टी को पूरे प्रदेश में मजबूती मिले और माननीय अखिलेश यादव जी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनें ।बैठक में महिला सभा की जिलाध्यक्ष चंदौली गार्गी सिंह पटेल ,विवेक सिंह अधिवक्ता हाईकोर्ट इलाहाबाद ,नीरज कुमार,धर्मेंद्र ,दिलीप सिंह, अमरेश सोनकर, राजकुमार प्रजापति, अजय कुमार यादव, रमेश स्वामी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे ।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *