रिपोर्ट : अशोक जायसवाल
चंदौली । जनपद के अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवसा गांव के समीप बुधवार को नेशनल हाईवे पर ट्रक की चपेट में आने से भाई बहन की दर्दनाक मौत हो गई ।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कसाब महाल निवासी आफताब 35 वर्ष अपनी बहन शमा बानो 40 वर्ष के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर चंदौली जा रहे थे। जैसे ही रेवसा गांव के समीप नेशनल हाईवे पर बने ब्रेकर को पार करना चाहा। मोटरसाइकिल अनियंत्रित होने से दोनों भाई बहन सड़क पर गिर पड़े। जिससे वे दोनो पीछे से आ रही ट्रक की चपेट मे आ गये तथा ट्रक से कुचल कर दोनों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। घटना के बाद नेशनल हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति पैदा हो गई।इधर मौत की जानकारी होते हो परिजनों में कोहराम मच गया। गौरतलब है कि नेशनल हाईवे पर रेवसा गांव के समीप बने ब्रेकर पर अब तक कई मौतों के साथ एक दर्जन दुर्घटनाएं हो चुकी है। हालांकि मौत के बाद थाना अध्यक्ष संतोष सिंह ने जेसीबी मशीन मंगा कर तत्काल ब्रेकर को हटवा दिया।
