रिपोर्ट : अशोक जायसवाल

चंदौली । सोमवार को मुगलसराय अलीनगर स्थित एक हाल में भारतीय मीडिया फाउंडेशन के पदाधिकारियों की बैठक रखी गयी । बैठक में संगठन को मजबूत बनाने के लिए चर्चा की गयी । कार्यक्रम मे जिला चेयरमैन प्रदीप कुमार गुप्ता ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाना है तो जिलाध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल के नेतृत्व में संगठन के अन्य पदाधिकारियों को साथ मिलकर चलना होगा तथा इस संगठन में अन्य सदस्यों को भी जोड़ने का कार्य करना होगा । संगठन में जितने भी पदाधिकारी हैं वह अपनी अपनी समस्याओं को उच्च पदाधिकारियों से समय समय पर अवगत कराते रहें  ताकि उसका निवारण संगठन ससमय कर सके ।   बैठक में मंडल अध्यक्ष तलवार सिंह ,जिला अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल , जिला उपाध्यक्ष श्याम कुमार यादव , जिला संगठन सचिव बेचु मौर्य ,उदय भान सिंह जिला उपाध्यक्ष,  सचिन पटेल यूथ विंग जिला उपाध्यक्ष, मुकुट धारी सिंह तहसील उपाध्यक्ष चैयरमेन प्रदीप कुमार गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे । 

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *