![]()
बबुरी चंदौली । स्थानीय क्षेत्र के मुरेराडीह छलका के पास एक अज्ञात वाहन के धक्के से दो बाइक सवार चार लोग बुरी तरह घायल हो गए। घटना के बाद आस पास के लोगो ने पुलिस को फोन कर दुर्घटना की सूचना दी । जिसपर पहुंची पुलिस ने चारों घायलों को अस्पताल भेज दिया ।
जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम बबुरी कस्बे के सिरकुटिया मुहल्ला निवासी विश्वनाथ सिह 21 वर्ष , साहिल सिंह 19 वर्ष तथा खरीद गाव निवासी गौरव तिवारी 19 वर्ष एक ही बाइक पर सवार हो कर मुगलसराय से घर लौट रहे थे । अभी वे चकिया मुगलसराय मार्ग पर मुरेराडीह गाव के पास पहुंचे ही थे कि विपरित दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारते हुए चारपहिया ने एक अन्य बाइक सवार जो क्षेत्र के चनहटा गांव का निवासी है , को टक्कर मार दी । धक्का लगते ही चारो लोग सड़क पर गिर कर तडपने लगे । टक्कर होते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गयी । इसकी सूचना लोगो ने 112 नं पर फोन कर दी । जिसपर पहुंची डवक पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय चंदौली को भेज दिया । जहां घायलों की स्थिति गम्भीर बनी हुई है ।
