चंदौली । शहाबगंज विकासखंड के भटरौल गांव में पूर्व प्रधान द्वारा सामुदायिक शौचालय के निर्माण के दौरान लगाए गये शिलापट्ट को वर्तमान ग्राम प्रधान ने हटवा कर उसी स्थान पर अपना नाम लिखवा दिया । जिससे गाव मे रोष व्याप्त है । इस सम्बन्ध में पूर्व ग्राम प्रधान पुष्पा सिंह के पति संजीव सिंह ने डीपीआरओ ब्रह्मचारी दूबे से शिकायत की तथा माग किया कि इस मामले की जांच करा कर प्रधान के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाय ।    

         इस सम्बन्ध में पूर्व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजीव सिंह ने बताया कि पूर्व प्रधान पुष्पा सिंह द्वारा सामुदायिक शौचालय का निर्माण 2020 में कराया गया था । जिसका उद्घाटन वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था । उक्त शिलापट्ट को वर्तमान प्रधान द्वारा तोड़ कर गायब कर  उसी स्थान पर अपना नाम लिख दिया गया है। इसकी जांच कराई जाए और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए , ताकि द्वेष की भावना से आगे किसी शिलापट्ट को तोड़ा न जाए । डीपीआरओ ब्रह्मचारी दूबे ने आश्वस्त किया कि इसकी जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *