चंदौली ।  मुगलसराय रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर जीटीआर पुल के पास  ट्रेन की चपेट में आने से साठ वर्षीय रेल कर्मचारी की मौत हो गई। मौत की सूचना पर राजकीय रेलवे पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पीएम की कार्रवाई में जुट गई।              मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के हनुमान पुर निवासी साठ वर्षीय लल्लन प्रसाद रेलवे के गैंगमैन में काम करते थे। मृतक शुक्रवार की दोपहर में ड्यूटी से खाना खाने के लिए घर चले गए। वापस आते समय यार्ड में मालगाड़ी खड़ी थी।काम पर जाने की जल्दबाजी में मालगाड़ी के नीचे से जाने लगे। तभी ट्रेन खुल जाने से वे ट्रेन की चपेट मे आ गये । जिससे उनकी मौत हो गई सूचना मिलते ही परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए। इस सम्बन्ध में  गैंगमैन के इंचार्ज ने कहा कि रेल कर्मी का ड्यूटी के दौरान मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। विभाग के तरफ से दाह संस्कार के लिए दस हजार रुपए दिए जा रहे हैं । चर्चा है कि रेल कर्मचारी शनिवार को रिटायर होने वाला था। आज ट्रेन से कटने से उसकी मौत हो गई। मृतक को चार पुत्र व पत्नी रामावती देवी है। पुत्रों में दो की शादी हो चुकी है और दो पुत्र का शादी होना शेष है ।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *