चंदौली । टोक्यो ओलंपिक में टीम इंडिया का हौसला बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के द्वारा ओलंपिक रिले यात्रा शुक्रवार को वाराणसी होते हुए सुबह नौ बजे नगर के महमूदपुर स्थित एक  ढाबे के सामने पहुंचा । जहां जिला ओलंपिक संघ चंदौली के पदाधिकारियों, जिला चंदौली ताइक्वांडो एसोसिएशन एवं जिले के समस्त खेल संघों ने जोरदार स्वागत किया।           इस अवसर हाई चेयर फार इंडिया सेल्फी प्वाइंट का उद्घाटन चेयरमैन संतोष खरवार व अधिशासी अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने किया। ओलंपिक रिले यात्रा को जिला ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष व जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव शरद प्रताप राव, चेयरमैन संतोष खरवार, अधिशासी अधिकारी राजेंद्र प्रसाद, जिला ओलंपिक संघ के सचिव पीपी यादव व अध्यक्ष मनोज पांडे ने हरी झंडी दिखाकर आगे के लिए रवाना किया। इस अवसर पर शिवम सिंह,जया राठौर, ओम चौहान,सुहैल,प्रमोद सिंह इत्यादि उपस्थित रहे।इस टोक्यो ओलम्पिक रिले यात्रा के  साथ जनपद की प्रशासनिक सुरक्षा दल सभी जगहों पर साथ साथ उपस्थित रही।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *