रिपोर्ट : अजीत पाठक
बबुरी । पिछले दिनों कस्बे में एक व्यवसायी के दुकान पर असलहा लहराने का मामला प्रकाश में आने के बाद से बबुरी पुलिस युवक की तलाश मे लगातार दबिश दे रही थी । जिसपर 26 जुलाई को युवक ने चकिया न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था । शुक्रवार को न्यायालय चकिया के आदेश अनुपालन में अभियुक्त दीपक सिंह पुत्र स्व0 श्रीनाराण सिंह उर्फ पप्पू को बबुरी पुलिस कस्टडी मे रिमाण्ड में लेकर उसके निशानदेही पर घटना मे प्रयुक्त पिस्टल 32 बोर को हटिया गांव स्थित मुर्गी फार्म के पास बने गोशाला के पीछे झाडी से बरामद कर लिया।
असलहा बरामद कराने वाली टीम मे सत्येन्द्र विक्रम सिंह थानाध्यक्ष बबुरी, उ0नि0 शिवाकान्त पाण्डेय , संतोष यादव , तीर्थराज यादव ,सुनील कुमार, शिशिर यादव, अजय कुमार आदि शामिल रहे ।
