चंदौली । वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त मुगलसराय के  दिशा निर्देश पर बनारस जंक्शन एवम् डीडीयू जंक्शन के मध्य रेलवे लाइन के नजदीक स्थित गांवों में जाकर आरपीएफ के जवानों ने जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान अधिकारियों ने गांव वालो से अपने गांव के नजदीक चेन पुलिंग ना करने,ट्रेनों पर पथरवाजी न करने,मोबाइल छिनने इत्यादि आपराधिक कार्यों से दूर रहने के बारे में बताया गया । उन्हें यह भी बताया गया कि इससे रेल में यात्रा करने वालो को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है और गांव की छवि भी खराब होती है। कार्यक्रम मे टोल फ्री नंबर 139 के संबंध में भी लोगो को जागरूक किया गया।    

         इस मौके पर महिला अवर निरीक्षक अर्चना कुमारी मीना,सहायक उप निरीक्षक मंगल तिवारी,शमशेर बहादुर सिंह ,प्रधान आरक्षी विनोद कुमार सिंह आदि मौजूद रहे । 

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *