
चंदौली । इलिया कस्बा स्थित खेल मैदान पर गांव के ही कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण कर कब्जा किए जाने की शिकायत पर राजस्व विभाग की टीम गुरुवार को मौके पर पहुंची। और खेल मैदान के भूमि का पैमाइश किया।
बता दें कि इलिया कस्बा में आराजी नंबर 236 तथा 238 का रकबा कुल 24.5 बिस्वा है। जिसमें खेल मैदान बनाया जाना प्रस्तावित है। जबकि गांव के ही कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण कर कब्जा कर लिए जाने से मौके पर मात्र 6 बिस्वा जमीन ही शेष बची है।
जिसकी शिकायत ग्राम प्रधान सुरेंद्र कुमार गुप्ता ने पिछले दिनों तहसील प्रशासन से की थी। जिसका पैमाइश करने राजस्व विभाग की टीम गुरुवार को मौके पर आयी, और भूमि का पैमाइश किया। जहां 24.5 बिस्वा भूमि की जगह मात्र 6 बिस्वा जमीन है। खाली पाई गई शेष भूमि पर अतिक्रमणकारियों द्वारा अवैध कब्जा पाया गया। जिस पर राजस्व विभाग की टीम ने आधा दर्जन अवैध कब्जाधारियों को नोटिस जारी करते हुए जल्द से जल्द अवैध कब्जा को हटा लेने की बात कही। ताकि खेल मैदान में कोई अवरोध उत्पन्न ना हो सके।
इस दौरान लेखपाल अखिलेश कुमार, ग्राम प्रधान सुरेंद्र कुमार गुप्ता, नवाब विश्वकर्मा, एकलाख जिद्दी, नंदू विश्वकर्मा, मंजूर अहमद सत्तार रमन विश्वकर्मा उमेश पासवान सहित भारी संख्या में ग्रामीण तथा राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही।
