रिपोर्ट : अशोक जायसवाल

वाराणसी। रोहनिया थाना क्षेत्र के भदवड़ स्थित नेशनल हाईवे पर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग करके मौत के घाट उतार दिया। फायरिंग से पूरे इलाके में दहशत फैल गयी। 

      घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम मृतक की शिनाख्त कछवा रोड, थाना मिर्जामुराद निवासी राजेश जायसवाल उम्र 40वर्ष के रूप में की है। मृतक राजेश जायसवाल पुत्र भोला जायसवाल ग्राम ठठरा, कछवा रोड गुरुवार शाम अपनी सीडी डीलक्स बाइक से जा रहा था, तभी अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने मेन रोड पर ही उसे गोलियों से भून डाला। मौके पर रोहनियां थाना प्रभारी तथा क्राइम ब्रांच प्रभारी अश्विनी चतुर्वेदी पहुचकर छानबीन में जुट गए।गोली किस वजह से मारी गई इसकी पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। पुलिस सीसीटीवी फुजेट को खंगाल रही है ।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *