चंदौली । अलीनगर थाना क्षेत्र के चकिया मोड़ के समीप टैंकर की चपेट में आने से शुक्रवार की सुबह एक स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।   

        प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार के भभुआ थाना अंतर्गत भरीगावा निवासी सच्चिदानंद सिंह अपनी पत्नी आरती देवी 56वर्ष के साथ वाराणसी के लंका क्षेत्र मे ठेकेदारी का काम पिछले तीन दशक से कर रहे हैं। शुक्रवार को सच्चिदानंद सिंह अपने पत्नी आरती के साथ गांव के लिए स्कूटी पर सवार होकर जा रहे थे । जैसे ही वे चकिया मोड़ बाईपास पहुंचे कि पीछे से आ रही एथेनाल लदी टैंकर ने टक्कर मार दी । टक्कर लगने से स्कूटी पर पीछे बैठी आरती सडक पर गिर पड़ी तथा टैंकर की चपेट में आ गयी जिससे उनकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना होते देख आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी।  इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा टैंकर सहित चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर अगली कार्रवाई में जुट गई है ।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *