
चंदौली । सोमवार को नव मनोनित सदस्य पिछड़ा वर्ग आयोग उत्तर प्रदेश सरकार शिवमंगल बियार के प्रथम चंदौली आगमन पर कार्यकर्ताओं ने गाजे बाजे के साथ जोरदार स्वागत किया।
सोमवार को पड़ाव से आयोजित स्वागत यात्रा में जुटे भाजपा के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर मनोनीत सदस्य का स्वागत किया। इसके पश्चात स्वागत यात्रा मुगलसराय पहुंचा जहाँ स्थित माँ काली मंदिर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकताओं ने स्वागत किया वहीं बबुरी में पिछड़ा वर्ग के मनोनीत सदस्य शिवमंगल बियार के आगमन की सूचना पर कार्यकताओं में हर्ष व्याप्त रहा। इस दौरान लाल चौक पर कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ ने सदस्य के पहुचते ही हर्षनाद किया । इसके अलावा नगर के विभिन्न स्थानों पर कार्यकताओं द्वारा माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया ।
