चंदौली । अलीनगर थाना क्षेत्र के नसीरपुर पट्टन गांव के समीप मंगलवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने एक 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई । जानकारी होने पर पहुची पुलिस शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने में जुटी है। 

        जानकारी के अनुसार अलीनगर थाना क्षेत्र के नसीरपुर पट्टन गांव के समीप रेलवे यार्ड में एक केबिन के समीप मंगलवार अलसुबह एक 50 वर्षीय अज्ञात महिला का शव ट्रेन की चपेट में आने से क्षत-विक्षत हालत में मिला । सुबह ग्रामीणों की नजर पडते ही क्षेत्र में यह खबर आग की तरह फैल गयी। महिला भूरे कलर की साड़ी ब्लाउज और पेटिकोट पहनी हुई थी।  ग्रामीणो से मिली सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से शिनाख्त कराने का प्रयास किया । लेकिन शिनाख्त नहीं हो पायी । जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए मर्चरी में रखवा दिया है। इस संबंध में एस ओ संतोष सिंह ने बताया कि महिला के किसी ट्रेन से गिरने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। शव कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *