नई दिल्ली । बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री , हिन्दी सिनेमा के दिग्गज कलाकार दिलीप कुमार का बुधवार की सुबह निधन हो गया । 98 साल की उम्र में बुधवार को ट्रेजेडी किंग ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया । काफी वक्त से दिलीप कुमार बीमार चल रहे थे। वहीं कुछ ही दिनों में उन्हें कई बार मुंबई के हॉस्पिटल में भी भर्ती कराया गया था। अब बुधवार को बॉलीवुड के ट्रेजेडी किंग ने अंतिम सांस ली। दिलीप कुमार के निधन से बॉलीवुड और देश में शोक की लहर है। इस खबर ने न सिर्फ उनके परिवार बल्कि उनके फैंस को भी सदमे में ला दिया है। सोशल मीडिया पर खबर सामने आने के बाद से ही हर कोई उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहा है।
दिलीप कुमार ने बुधवार की सुबह 7.30 बजे मुंबई के खार हिंदुजा अस्पताल में अंतिम सांस ली। एक्टर का इलाज अस्पताल के डॉ. पार्कर जो उनका इलाज कर रहे थे, उन्होंने दिलीप कुमार के निधन की पुष्टि की है। हाल ही में पांच जुलाई को ही दिलीप कुमार के ट्विटर हैंडल से उनकी हेल्थ पर अपडेट दिया गया था। वहीं उनकी पत्नी सायरा बानो की तरफ से ये भी खबर आई थी कि अब उनकी तबियत में काफी सुधार है। वहीं अब हेल्थ अपडेट की खबर आने के महज दो दिनों के बाद ही दिलीप कुमार इस दुनिया को अलविदा कह गए। 

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *