बबुरी (चंदौली)। तीज पर्व के अवसर पर मंगलवार को सदर एसडीएम दिव्या ओझा ने एक अनोखी पहल कर बाढ़ प्रभावित महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी। उन्होंने बबुरी के पूर्व माध्यमिक विद्यालय स्थित बाढ़ राहत शिविर में पहुंचकर महिलाओं को पूजा व श्रृंगार सामग्री तथा फल भेंट किए और उनके साथ त्यौहार मनाया। इस दौरान एसडीएम ने कई महिलाओं के हाथों में मेहंदी भी रचाई। इस मौके पर एसडीएम दिव्या ओझा ने कहा कि बाढ़ की त्रासदी से जूझ रहे लोगों के बीच खुशियां बांटना ही सबसे बड़ी सेवा है। त्यौहार का उद्देश्य सिर्फ घर-परिवार तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि समाज के हर वर्ग को इससे जोड़ना चाहिए। इस अवसर पर यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल, बबुरी की छात्राएं और शिक्षक भी मौजूद रहे। छात्राओं ने शिविर में महिलाओं व बच्चों से आत्मीयता से मुलाकात की और उनके दुख-दर्द बांटे। छात्राओं ने गीत गाकर और उत्साह बांटकर माहौल को भावनात्मक बना दिया। एसडीएम के साथ छात्राओं ने भी महिलाओं को मेहंदी लगाई । इस अवसर पर जन कल्याण समिति द्वारा बाढ़ पीड़ितों में श्रृंगार का सामान एवं मिष्ठान एवं फल वितरित किया गया । इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी युगल किशोर राय, हरिचरण , सरदार हरजीत सिंह, नंदकुमार राय, सूरज तिवारी, रिशु, प्रकाश नारायण सिंह निशु अभय सिंह लेखपाल तौफीक लेखपाल राघवेंद्र सिंह जितेंद्र यादव आदि लोग उपस्थित रहे ।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *