[smartslider3 slider=”5″]

रिपोर्ट : श्री प्रकाश

बबुरी चन्दौली । शनिवार की दोपहर बबुरी कस्बे में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक युवक को टक्कर मार दी । जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया । आस पास के ग्रामीणों ने युवक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ से चिकित्सको ने उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया ।

       प्राप्त जानकारी के अनुसार शाहपुर निवासी विवेक कुमार ( 22 वर्ष) बबुरी कस्बे में सड़क किनारे खड़े होकर अपनी बाइक का ब्रेक बनवा रहा था । इसी बीच सरकारी राशन की बोरियां लदी तेज रफ्तार एक ट्रैक्टर की चपेट में आ गया घटना में युवक का पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया । आनन-फानन में आसपास के लोगों ने उसे एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया । जहां उसकी हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया । 

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *