Source: बीकानेर के सदर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक के पेट में चाकू घोंपने का मामला सामने आया है। जख्‍मी हुए युवक मेहरों का मोहल्‍ला निवासी पुनीत पुत्र मानसिंह (22) को पीबीएम अस्‍पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

सदर थाने के उपनिरीक्षक जीतराम ने बताया कि जख्‍मी युवक पुनीत ने अपने पर्चा बयान में बताया कि पिछले महीने की दस तारीख को उसका आरोपियों से झगडा हुआ था। उसी को लेकर आरोपी मयंक उर्फ गोलू व पूर्ण सिंह ने आठ दिसम्‍बर को अंबेडकर भवन के पास मुझे जान से मारने की नियत से चाकू से हमला बोल दिया। पुलिस के अनुसार, पुनीत की पसलियों में चाकू घोंपा गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच एएसआई नरेन्‍द्र सिंह को सौंपी गई है।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *