• झाड़ियों से पटे रास्ते मे सर्पदंश से बचा शिक्षक 
  • सफाईकर्मी गांव में सफाई के नाम पर करते हैं कोरम पूरा
  • साफ सफाई के अभाव में अक्सर निकलते हैं जहरीले जीव जन्तु

बबुरी चंदौली । स्थानीय कस्बा स्थित प्राइमरी स्कूल परिसर मे झाड़ियों से पटे रास्ते से स्कूल जाते हुए शिक्षकों के  पैर से एक जहरीला सांप दबते दबते बचा । जिससे  शिक्षकों मे हडकम्प मच गया । संयोग अच्छा था कि की कोई अप्रिय घटना नही घटी । साफ सफाई के  सम्बन्ध में पूछे जाने पर शिक्षकों ने बताया कि गाव मे तैनात सफाईकर्मी संजय यादव तथा भिखारी इस स्कूल मे साफ सफाई के लिए बार बार कहने के बाद भी नही आते । इस मामले में जब संवाददाता ने सफाईकर्मी संजय यादव से बात करने की कोशिश की तो वह बदतमीजी करते हुए पत्रकार से उलझ गया । उसने कहा कि जो छापना है छाप दो, ब्लाक से जब तक आदेश नही मिलेगा तब तक हम स्कूल में नही आएंगे ।  

स्कूल परिसर में उगे झाड़

        बता दे कि यह मनबढ सफाईकर्मी पहली बार नही बल्कि कई बार स्कूल के शिक्षकों से भी उलझ चुका है । गौरतलब है कि कस्बे में तैनात सफाईकर्मीयो की लापरवाही के चलते बबुरी के सरकारी स्कूलों की दशा नारकीय हो गयी है । साफ सफाई न होने के कारण आएदिन स्कूल परिसर में जहरीले सांप और जीव जन्तु देखे जाते हैं । कस्बे के प्राइमरी स्कूल स्थित उच्च प्राथमिक स्कूल मे झाडियाँ जंगल का रूप ले चुकी हैं । शिक्षकों द्वारा कई बार कहे जाने के बाद भी सफाईकर्मी सफाई के लिए बहाने बनाते हुए गायब रहते हैं । कभी कभार आने के बाद भी साफ सुथरी जगह पर बैठे रहते हैं ।  

ऐसे बिताते हैं दोनो सफाईकर्मी समय

 गंदगी और झाड़ फूस की सफाई के लिए झाकते भी नहीँ । साफ सफाई के अभाव में स्थिति यह है कि उच्च प्राथमिक विद्यालय बबुरी के परिसर मे पांच से छ फीट की ऊंचाई तक के झाड़ उग आये हैं । परिसर की सफाई के लिए शिक्षकों ने कई बार तत्कालीन ग्राम प्रधान से गुहार लगाई लेकिन सफाईकर्मी साफ सफाई के नाम पर केवल कोरम पूरा करते रहे । अभी आलम ये है कि परिसर से सटे गंदे नाले का पानी परिसर मे जमा हुआ , झाड़ियों से पटा हुआ है लेकिन सफाईकर्मी बहाने बना कर अपने कार्य से भाग रहे हैं । सफाईकर्मीयो की लापरवाही के कारण विद्यालय परिसर मे झाड़ फूस के बढने से हर समय जहरीले जीव जन्तुओं का डर बना रहता है । वही सफाईकर्मी बहाने बना कर गायब रहते हैं । 

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *