Source: शारदीय नवरात्र कलश/घट स्थापना मुहूर्त बीकानेर में रविवार, 15 अक्टूबर, 2023
को दोपहर 11:59 से 12:45 के मध्य रहेगा।

15-10-2023
रविवार को आश्विन शुक्ल प्रतिपदा तिथि को बीकानेर में सूर्योदय प्रा तः06:37 बजे होगा।

प्रतिपदा तिथि रात्रि 12:33 बजे तक (44 घटी 50 पल)

चित्रा नक्षत्र सायं 06:12 बजे तक
(28 घटी 28 पल)

वैधृति योग दिन में 10:23 बजे तक
(09 घटी 25 पल)
उसके बाद विष्कुम्भ योग।

घट स्थापना मुहूर्त शोधन : दिनमान के तीन भाग में से प्रथम भाग, द्विस्वभाव लग्न में तथा चित्रा नक्षत्र विहीन व वैधृति योग विहीन काल मे होना चाहिए। प्रातःकालीन कन्या लग्न में उपरोक्त परिस्थिति उपलब्ध नहीं है तथा धनु लग्न के में भी चित्रा नक्षत्र है। इस परिस्थिति में शास्त्रों में उल्लेख है कि घट स्थापना किस भी परिस्थिति में 16 घटी से पूर्व यानि दोपहर 1:01 मिनिट तक हो जानी चाहिए। मध्यान्ह पश्चात व रात्रि में घट स्थापना निषेध है।

घट स्थापना में चौघड़िया मुहूर्त नही लिया जाता है। इसलिए अभिजित मुहूर्त समय 11:59 से 12:45 में घट स्थापना का मुहूर्त शुभ रहेगा। -भैरव रतन बोहरा, ज्‍योतिर्विद, जोशीवाडा, बीकानेर

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *