बीकानेर Abhayindia.com उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एकदिवसीय दौरे पर आज राजस्थान पहुंचे। बीकानेर में नाल एयरफोर्स स्टेशन पर उन्होंने जिले के राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। इसके बाद वे सीकर के लिए रवाना हो गए।

इस अवसर पर संभागीय आयुक्त उर्मिला राजोरिया, आइजी पुलिस ओमप्रकाश, ज़िला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल, एसपी तेजस्विनी गौतम, नगर निगम महापौर सुशीला कँवर राजपुरोहित, एडीएम सिटी जगदीश प्रसाद गौड समेत अन्य अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने उपराष्‍ट्रपति की अगवानी की।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *