रिपोर्ट : अशोक जायसवाल
केन्द्रीय विद्यालय पंडित दीनदयाल दयाल उपाध्याय नगर में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा 15 से 18 वर्ष तक के विद्यार्थियों को कोविड-19 के लिए वैक्सीन की पहली डोज दी गयी। एक दिन में लगभग 250 विद्यार्थियों का टीकाकरण हुआ । शेष विद्यार्थियों का टीकाकरण अगले दिन किया जाएगा। बहुत से विद्यार्थियों अपने अभिभावकों के साथ अन्य स्थानों पर भी टीकाकरण करा रहे हैं। वैक्सीन के 100% टीकाकरण के लक्ष्य को बखूबी पूरा किया जा रहा है। इस अवसर पर प्राचार्य केके भारती ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस महामारी के दौर में हमें अपने साथ अपनी पीढ़ियों को भी सुरक्षित रखना है। वैक्सीन ही हमारा सुरक्षा कवच है। इस कार्यक्रम के संयोजक मनीष पाण्डेय रहे । इस अवसर पर शिशिर सिंह, कुसुम मिश्रा एवं चंद्र भूषण प्रसाद तथा सरला देवी उपस्थित रहीं।
