Bikaner Abhayindia.com राजस्‍थान में तबादलों का सावन जारी है। इसी बीच, देर रात तीन आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। तबादला सूची के अनुसार, बीकानेर में उर्मिला राजोरिया को संभागीय आयुक्‍त पद पर लगाया गया है।

आपको बता दें कि इससे पहले यहां संभागीय आयुक्‍त नीरज के. पवन के तबादले के बाद भानु प्रकाश को संभागीय आयुक्त पद पर लगाया गया था। लेकिन उन्‍होंने अभी तक चार्ज नहीं संभाला। इस बीच उनका तबादला अब सचिव गृह जयपुर किया गया है।

इसी तरह आरएएस अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं। इसमें अतिरिक्‍त संभागीय आयुक्‍त पद पर अजीत सिंह राजावत को लगाया गया है। इस पद पर कार्यरत एएच गौरी को आबकारी विभाग बीकानेर में अतिरिक्‍त आयुक्‍त पद पर लगाया गया है।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *