रिपोर्ट : अजीत पाठक
बबुरी चंदौली । थाना क्षेत्र के पांडेपुर बाजार में गुरुवार को बबुरी पुलिस ने दो युवकों को भारी मात्रा में गाजा के साथ गिरफ्तार कर लिया ।
बबुरी थानाध्यक्ष सत्येन्द्र विक्रम सिंह को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि दो युवक गाजे की बडी मात्रा के साथ पाण्डेय पुर बाजार में देखे गये हैं । मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष हमराहीओं के साथ मौके पर पहुंच गए तथा चेकिंग करना शुरू कर दिया । इसी बीच दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे , जिसपर उन्हें दौड़ाकर पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया । तलाशी लेने पर उनके पास से 3 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ । पूछताछ में युवकों ने अपनी पहचान सनी जायसवाल निवासी रानी बाजार राजातालाब वाराणसी तथा सौरभ जयसवाल निवासी रानी बाजार राजातालाब वाराणसी के रूप में बताइ ।पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर थाने ले आई तथा संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया । इस संबंध में बबुरी थानाध्यक्ष सत्येंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि रानी बाजार राजातालाब वाराणसी निवासी दो सगे भाई 3 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा के साथ पकड़े गए हैं । पूछताछ के साथ ही अग्रिम कार्यवाही की जा रही है ।
