चंदौली । बबुरी क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के पास बबुरी पुलिस ने एक बोलेरो वाहन से 4 राशि गोवंश बरामद कर दो शातिर पशु तस्करों को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा।  

 रविवार की अल सुबह बबुरी थाना अध्यक्ष अतुल कुमार को मुखबीर द्वारा सूचना मिली की एक सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी में दो पशु तस्कर पशुओं को लेकर जरखोर होते हुए धरौली के रास्ते वध हेतु बिहार ले जाने की फिराक में है। मुखबिर की सूचना पर बबुरी पुलिस नहर पुलिया के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग करने लगी। तभी एक बिना नंबर की सफेद बोलेरो गाड़ी आती हुई दिखाई दी। जिस पर पुलिस ने रुकने का इशारा किया, परंतु पशु तस्कर पुलिस कर्मियों को मारने की नियत से बोलेरो चढ़ाने की कोशिश करते हुए भाग निकले। पुलिस ने वाहन का पीछा कर जगदीशपुर गांव के दैत्रा बाबा मंदिर के पास घेर कर रोक लिया। तब तक एक पशु तस्कर ने अपने बचाव में पुलिस टीम पर फायर कर दिया । पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए पशु तस्करों को धर दबोचा तथा वाहन की चेकिंग करने पर उसमे क्रूरता पूर्वक बधे 4 राशि गोवंश बरामद किया। इस संबंध में बबुरी थानाध्यक्ष अतुल कुमार ने बताया कि उमेश शर्मा पुत्र स्वर्गीय रामलाल शर्मा निवासी ग्राम नन्दना (हाटा ) थाना चांदपुर जनपद कैमूर बिहार और कामरान कुरैसी दो पशु तस्कर को 4 राशि गांव व एक अवैध 315 बोर तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *