चंदौली/बबुरी । बच्चों की शिक्षा के साथ-साथ उनके तथा उनके परिवार के स्वास्थ्य का समय-समय पर अच्छे चिकित्सकों से परीक्षण होता रहे इसके लिए विद्यालय परिसर में दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है । स्वास्थ्य शिविर में बच्चों के निशुल्क परीक्षण के साथ ही क्षेत्रीय लोग आकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराते हुए निशुल्क दवाइयां प्राप्त कर सकते हैं । उक्त बातें शनिवार को क्षेत्र के मवैया गांव स्थित राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल में स्वास्थ्य शिविर के उद्घाटन समारोह में स्कूल की डायरेक्टर परवीन रुस्तम ने कहीं । स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर शाहिद अली वाइस चेयरमैन शाह आलम और स्कूल के डायरेक्टर परवीन रुस्तम ने दीप प्रज्वलित करके किया ।

         इस मौके पर स्कूल की डायरेक्टर परवीन रुस्तम ने स्वास्थ्य शिविर के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कितने ही लोग उपचार के लिए अस्पतालों तक जाने में असमर्थ होते हैं इसलिए विद्यालय परिवार ने अपने परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया है । ताकि ऐसे लोग जो पैसे के अभाव में उपचार से वंचित रह जाते हैं उन्हें अच्छे चिकित्सक से उपचार मिल सके । बता दें कि दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में पहले दिन दर्जनों की संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराते हुए दवाइयां प्राप्त की । इस मौके पर स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सबीना ,बाल रोग विशेषज्ञ डॉ मिथिलेश, डॉक्टर धीरेंद्र, डॉ प्रणव सत्यराज पटेल आदि मौजूद रहे ।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *