चंदौली जनपद के धीना थाना का मामला

✒ : अशोक जायसवाल

चंदौली । मुखबिर की सूचना पर दीना पुलिस ने चोरी की बाइको के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया वहीं एक चोर भागने मे कामयाब हो गया ।
जानकारी के अनुसार धीना पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर थाना क्षेत्र के जमुर्खा की तरफ से जाने वाली पुलिया के पास से तीन बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया । जिसमें दो को तो रोक लिया गया परन्तु एक व्यक्ति अपने वाहन को छोड़कर भागने में सफल रहा। मुखबिर द्वारा बताया गया था कि तीन व्यक्ति चोरी की तीन मोटरसाइकिलों को लेकर इसी रास्ते कहीं बेचने हेतु जाने वाले हैं। जिस पर पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर दो लोगों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछने पर बताया गया कि हम लोग मोटरसाइकिलों की चोरी करते हैं तथा चोरी हुई मोटरसाइकिल को छिपा कर रख देते हैं और ग्राहक की तलाश कर उन्हें अच्छे दामों पर बेच देते हैं। उन लोगों ने बताया कि यह तीनों मोटरसाइकिल चोरी की है जिसे हम लोग मिर्जापुर कचहरी तथा भुड़कुड़ा गाज़ीपुर तथा चंदौली से चोरी किए हैं। पकड़े गए व्यक्तियों से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन लोगों ने बताया गया कि एक सफेद रंग की और स्कूटी है जिसे हम लोग चोरी करके लाए थे और बेचने के लिए कमालपुर पंचायत भवन के पास कोने में छुपा कर रखे हैं।उक्त व्यक्ति द्वारा बताए गए स्थान पर पुलिस ने पहुंच पंचायत भवन के पास बाहर कोने में एक सफेद रंग की बिना नंबर प्लेट की एक्टिवा 3G बरामद की। बरामद चारों वाहनों को कब्जे में लेने के बाद पुलिस ने स्थानीय थाने पर मुकदमा अपराध संख्या 45/2021 धारा 379/411/413/414भादवी पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम युसूफ अली निवासी हेतमपुर थाना धानापुर चंदौली तथा कबलतैन निवासी ग्राम मलेखर थाना मुगलसराय जनपद चंदौली बताया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना अध्यक्ष अतुल कुमार, उपनिरीक्षक दुर्गादत्त यादव, उपनिरीक्षक कपिल देव यादव, हेड कांस्टेबल संजय सिंह,कांस्टेबल रोहित यादव, कांस्टेबल राजेश यादव,कांस्टेबल शादाब, हेड कांस्टेबल आनंद सिंह, हेड कांस्टेबल राकेश यादव व कांस्टेबल अमित यादव क्राइम ब्रांच शामिल रहे।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *