रिपोर्ट : अशोक जायसवाल
चंदौली । पुलिस अधीक्षक चंदौली अंकुर अग्रवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अंकुश लगाने के क्रम में दिए गए निर्देश में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन सुखराम भारती व क्षेत्राधिकारी नौगढ कृष्ण मुरारी शर्मा के निर्देशन में दीन दयाल पांडेय प्रभारी निरीक्षक नौगढ़ व उनकी पुलिस टीम द्वारा दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया । जो कोमल चौहान व राजू चौहान बताए जाते हैं । बताया जाता है कि विगत 1 दिन पूर्व थाना नौगढ़ जनपद चंदौली से धान के खेत में से भैंस भगाने की बात को लेकर हुए झगड़े में मौके पर ही रामकेवल चौहान की मृत्यु हो गई थी। जिसके संबंध में थाने पर मुकदमा दर्ज किया गया था । जिसके आधार पर पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही थी । अभियुक्तों के पास से पुलिस ने हत्या मे प्रयुक्त एक लाठी व एक टागी बरामदगी की । पुलिस अभियुक्तों पर संबंधित धारा लगाते हुए अग्रिम कार्रवाई करने में जुट गई।
