✍ रिपोर्ट : श्री प्रकाश

बबुरी चंदौली।  थाना क्षेत्र के भुड़कुड़ा गांव के पास बुधवार की रात भीषण सड़क हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। मृतक मिर्जापुर जिले के शेरवां के रहने वाले थे। तेज रफ्तार कार सड़क किनारे पेड़ से टकराने के बाद नहर में पलट गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को पानी से बाहर निकाला और जिला अस्पताल लेकर आई, जहां चिकित्सकों ने चारों को मृत घोषित कर दिया।मिर्जापुर के शेरवां निवासी सुक्खू यादव, बलिराम प्रजापति, गंगा सागर और विद्यासागर प्रजापति कार से बबुरी से चकिया की ओर जा रहे थे। भुड़कुड़ा गांव के पास तेज रफ्तार कार सड़क किनारे पेड़ से टकराने के बाद नहर में चली गई। जानकारी होते ही बबुरी पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को नहर में गिरी कार से बाहर निकालकर जिला अस्पताल ले आई। यहां चिकित्सकों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। एसपी अंकुर अग्रवाल भी जिला अस्पताल पहुंचे और घटना के बाबत जानकारी प्राप्त की। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *