वाराणसी । गुरूवार की दोपहर नगर निगम की तेज रफ्तार वाहन के चपेट में आने से एक युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी । सूचना के बाद पहुची पुलिस शव को कब्जे में लेकर अगली कार्यवाही मे जुट गयी ।    

          जानकारी के अनुसार गुड्डू शर्मा निवासी बक्सर बिहार, सिगरा स्थित एक मकान में किराए पर रह कर आई पी माल में एक प्रतिष्ठान मे काम करता था । गुरूवार दोपहर खाना खाने के लिए आईपी मॉल से निकल कर अपने किराये के आवास पर जा रहा था । वह सिगरा स्टेडियम के पास पहुंचा ही था कि तेज रफ्तार में आ रही नगर निगम की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी । प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार नगर निगम के वाहन ने इतनी बुरी तरह युवक को कुचला था की उसके सिर के टुकड़े दूर दूर तक जा कर गिरे थे । घटना की जानकारी होते ही सिगरा पुलिस मौके पर पहुच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए अग्रिम कार्यवाही मे जुट गयी। 

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *