चंदौली जिला मुख्यालय स्थित मझवार रेलवे स्टेशन के पास रेलवे क्रासिंग पर चंदौली के सांसद तथा केन्द्रीय भारी उद्योग मंत्री महेन्द्र नाथ पांडेय के पहल पर बने पंडित अटल बिहारी बाजपेई का लोकार्पण 03 जनवरी को विधायकों तथा वरिष्ठ भाजपा नेताओं एवं रेलवे तथा सेतु निगम के अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया था। लेकिन सेतु निगम के अधिकारियों ने कुछ तकनीकी कारणों से उस पर 15 दिनों तक वाहनों के आवागमन को प्रतिबंधित रखने की मांग किये थे। जिस पर अमल करते हुए चंदौली के सांसद डा0 महेन्द्र नाथ पांडेय ने लोगों से नियम का पालन करने का अनुरोध किया था। इसकी जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी तथा भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हरबंश उपाधाय ने बताया कि 21 जनवरी से इस पुल पर छोटी गाड़ियों का आवागमन शुरु हो जाएगा तथा 30 जनवरी से सभी वाहन आवागमन कर सकेगे। 

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *