Source: बीकानेर में एक व्‍यक्ति से असली नोटों की गड्डियां लेकर उसे नकली नोटों की गड्डियां देकर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक जने के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, नोखड़ा गांव निवासी 21 वर्षीय दुर्गेश पुत्र जस्‍साराम नाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मेरे को 200 और 100 के नोटों की गड्डियां की जरूरत थी तो मैंने 500 रुपए की नोटों की गड्डियों में कुल 1 लाख 70 हजार रुपए मेरे जानकार भवानी सिंह को पूगल फांटा के पास दिए। उसने रुपए गिने और ले लिए तथा इसके बदले मुझे एक पैकेट दिया जिसमें पारदर्शी प्‍लास्टिक में नोटों की गड्डियां थी। मैंने चेक किया तो देखा कि उस पर ऊपर की तरफ 100 का नोट तथा नीचे की तरफ 200 का असली नोट था। मैं पैकेट खोलकर चेक करने लगा तो उसने मुझे रोक दिया और कहा कि यहां से कुछ दूर पूगल फांटा पर पुलिस की नाकाबंदी चल रही है उन्‍होंने देख लिया तो रुपए सीज कर देंगे। ऐसे में मैं उक्‍त नोट लेकर गांव नोखड़ा चला गया। घर पहुंचकर मैंने पैकेट में देखा तो उसमें ऊपर और नीचे ही केवल असली नोट थे, बाकी नोट बच्‍चों के खेलने में काम आने वाले थे। इस तरह भवानी सिंह ने मेरे साथ 1 लाख 70 हजार रुपए की धोखाधड़ी कर दी। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक सुभाष चंद को सौंपी है।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *