रिपोर्ट : अशोक जायसवाल

चंदौली । पुलिस अधीक्षक चन्दौली अंकुर अग्रवाल के निर्देशानुसार जनपद में अपराध रोकथाम,पशु /शराब तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर चिरंजीव मुखर्जी व क्षेत्राधिकारी सदर अनिल राय के निर्देशन में पशु/शराब तस्करों के विरूद्ध चलाये जा रहे नेशनल हाइवे पर सघन चेकिंग अभियान के क्रम में थाना सैयदराजा पुलिस को उस समय सफलता मिली पशु/शराब तस्करों द्वारा एक ट्रक में 25 राशि गोवंशों को क्रूरता पूर्वक लादकर वध हेतु बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था तथा एक स्कार्पियों वाहन में 300 लीटर कच्ची शराब बिहार में बेचने हेतु ले जा रहे थे कि प्रभारी निरीक्षक सैयदराजा उदय प्रताप सिंह मय हमराही द्वारा बरठी कमरौर स्थित नेशनल हाईवे 2 से गिरफ्तार/बरामद कर लिया गया।वहीं पुलिस ने 3 तस्करों को भी गिरफ्तार किया जिनके पास से एक कंटेनर ट्रक, एक स्कार्पियो वाहन,तीन कट्टा,तीन जिंदा कारतूस व 300 लीटर नाजायज कच्ची शराब बरामद की।पकड़े गए लोगों में जीत बहादुर,हीरालाल व मुन्ना खां बताए जाते हैं।जिनपर पुलिस संबंधित धारा लगाते हुए अग्रिम कार्रवाई करने में जुट गई।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *